- Hindi News
- अब पेंशनर्स प्वाइंट में भी जमा होंगे लाइफ सर्टिफिकेट
अब पेंशनर्स प्वाइंट में भी जमा होंगे लाइफ सर्टिफिकेट
बालाकोटस्थित अग्रणी बैंक कार्यालय में जिला पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए पेंशनरों ने शामिल होकर अपने सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष जगदीश चौबे ने बताया कि सभी ब्लाकों में पेंशनरों की समस्या जानने के लिए सघन दौरा किया जा चुका है। अब सभी वार्डों में पेंशनरों की समस्या व्यक्तिगत रूप से मिलकर पता लगाएंगे और उनका अविलंब समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर लीड बैंक प्रबंधक बीएल राय ने बताया कि पेंनशरों को बैंक संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए पेंशनर प्वाइंट की स्थापना की गई है। कोई भी पेंशनर्स यहां आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद उस समस्या का समाधान निश्चित ही अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हर साल नवंबर में जमा होने वाले लाइफ सर्टिफिकेट को इस बार पेंशनर्स प्वाइंट में भी जमा कराया जाएगा ताकि उन्हें बेंेकों में लगने वाली लंबी लाइन में खड़ा होना पड़े। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स प्वाइंट में सभी प्राप्त 45 में से 33 समस्याएं का समाधान किया जा चुका है। शेष सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर भोपाल से माह के अंत तक निराकृत हो जाएंगी। कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव केएस खरे, एचएन सिंह तथा महामंत्री नरेंद्र कुमार सेन, कमल खरे के अलावा जबेरा से बीपी खरे, पटेरा से रामकिशोर खरे, पथरिया से श्री गौतम, तेंदूखेड़ा डीपी ताम्रकार, हटा से रमाशंकर ताम्रकार, दमोह से महेश यादव एवं शारदा चरण पाठक उपस्थित रहे। अंत में बटियागढ़ के अध्यक्ष असाटी के निधन पर श्रद्धांजिल दी गई।
दमोह। लीड बैंक कार्यालय पेंशनर्स प्वाइंट में आयोजित बैठक में मौजूद पेंशनर्स।