- Hindi News
- स्वच्छता के बिना विकास अधूरा : वित्त मंत्री
स्वच्छता के बिना विकास अधूरा : वित्त मंत्री
बगैरस्वच्छता के विकास अधूरा है। हैजा, मलेरिया और अन्य बीमारियां गंदगी से फैलती है। बेहतर वातावरण निर्माण स्वच्छता से होता है। इस वातावरण निर्माण में सभी विभाग अपनी अहम भूमिका अदा करें। यह बात शुक्रवार दोपहर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कही। मंत्री श्री मलैया ने कहा साफ-सफाई का महत्वपूर्ण अंग है शौचालय। लोगों में जन जागरूकता लाई जाए। मंत्री मलैया ने कहा स्वच्छता अभियान को इस तरह चलाएं कि लोगों को फील हो, इसका क्रियान्वयन इस तरह करें कि लोगों के लिए उदाहरण बनें।
वित्त मंत्री ने सीएमएचओ डॉ. गौतम से कहा जिला अस्पताल की साफ-सफाई और बेहतर कराई जाए, वे आकस्मिक रूप से अस्पताल पहुंचेंगे। सुदृण सफाई व्यवस्था रखी जाए, साथ ही परिसर को भी साफ सुथरा और सुंदर बनाए जाने की हिदायत की। इस मौके पर कलेक्टर श्री सिंह ने स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों को निर्देशानुसार कार्यवाही के लिए कहा।
स्वच्छपरिसर पुरस्कृत होंगे
कलेक्टरने कहा जो भी पंचायतें स्वच्छता को प्रमोट करेंगी उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जिले की सभी पंचायतों, नगरपालिकाओं की ग्रेडिंग कराई जाएगी और पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा इसी तरह शिक्षण संस्थाओं और छात्रों को जो स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे पुरस्कृत किए जाएंगे।
गंदगीमिली तो होगी कड़ी कार्यवाही
कलेक्टरने बैठक में अधिकारियों को ताकीद किया 2 अक्टूबर के बाद किसी भी कार्यालय में गंदगी पाई गई तो संबंधित कार्यालय प्रमुख के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
स्कूलोंमें बोरिंग कराएं
मंत्रीश्री मलैया ने जिले के सभी स्कूलों में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जहां पानी व्यवस्था नहीं है बोरिंग कराई जाए। उन्होंने कहा नगरपालिका अधिकारी सभी पार्षदों की बैठक करेें। 2 अक्टूबर को एक साथ सभी वार्डो में सफाई कार्यक्रम चलाया जाए। सभी पार्षद अपने-अपने वार्डो में सफाई कार्यो पर ध्यान देंगे। कार्य की रेकिंग कराई जाएगी। रेकिंग अनुसार अवार्ड दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वच्छ मध्यप्रदेश अभियान की जिले की रणनीति पर जिला समन्वयक दीपमाला सिकरवार ने पावर पाइंट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया।
दमोह। स्वच्छमप्र अभियान के संबंध में