पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौवंश के इलाज के लिए 109 वाहन सेवा शुरू कराएं

गौवंश के इलाज के लिए 109 वाहन सेवा शुरू कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|जिले केगौवंश के इलाज के लिए 109 वाहन सेवा शुरू कराने के संबंध में गौभक्तों ने शुक्रवार को एक आवेदन कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को दिया। पं. राम गौतम में नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे गौभक्तों ने कहा कि जिले में लगभग हर क्षेत्र में गौवंश के दुर्घटना की जानकारी रही है, विशेष रूप से सड़कों पर सैकड़ों गौवंश की दुर्घटना से मृत्यु हो चुकी हे। इलाज के अभाव में या तो गौवंश सड़क पर ही मृत हो जाते हैं या अपाहिज हो जाते हैं। गौवंश के मालिकों का तो कहीं पता नहीं चलता। समस्त गौभक्तों ने कलेक्टर से आग्रह कि नवरात्र के अवसर पर गौवंश की सेवा इलाज के लिए 109 वाहन सेवा की सुविधा जिले में उपलब्ध कराएं। इस दौरान राजेश उपाध्याय, रोहित शुक्ला, संतोष विश्वकर्मा, अनिल सेन, भोले वर्मा, अजय राय सहित बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद थे।