जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
दमोह|पथरियाथाना क्षेत्र निवासी एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार ललताबाई पति दुर्गा पटेल (35) ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।