पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवजागृति स्कूल 1 0 से विजयी

नवजागृति स्कूल 1-0 से विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाफुटबाॅल संघ द्वारा संचालित श्री नानी खोसला स्मृति शालेय प्रतियोगिता में नव जागृति स्कूल ने सेंट जांस स्कूल को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 गोल से पराजित किया। कार्यक्रम के अतिथि पथरिया विधायक लखन पटेल थे। अध्यक्षता मप्र हाॅकी संघ के अध्यक्ष अजय टंडन ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ खिलाडी एमएल यादव, एसआर नामदेव थे। श्री खोसला के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किए जाने के बाद अतिथियों का स्वागत राजेश सालोमन ने किया। विधायक पटेल ने अपने खिलाड़ियों से अच्छे खेल का प्रदर्शन कर दमोह को गौरवाविंंत करने का आव्हान किया। अजय टंडन ने श्री खोसला के जीवन पर प्रकाश डाला। आनंद श्रीवास्तव ने अपने चिर परिचित अंदाज में खिलाडि़य़ों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के अंत में विजेता उपविजेता निर्णायक को पुरस्कार प्रदान किए गए। मैच के निर्णायक फीरोज खान, करामात खान, किशन सिंह रहे। कार्यक्रम में आभार कपिल सोनी ने जताया तथा संचालन ललित नायक ने किया। इस दौरान हरिशंकर यादव, डीएल अहिरवाल, भगवान सिंह, उमेश यादव, सीमा हजारी, संतोषी पटेल, रोली, चंदा, अंजू राय, अमन, परवीन, कला गौड, आरसी तोषीफ, सिद्धेश्वर सिंह, अनिमेश, राजेंद्र खरे, फैयाज आदि मौजूद थे। सोमवार को श्री पनवेलीबाला स्मृति अंतर क्लब का फायनल मैच खेला जाएगा।

दमोह। तहसील ग्राउंड पर आयोजित फुटबाॅल टूर्नामेंट में मैच जीतने पर खुशी का इजहार करते खिलाड़ी।