पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासकीय वाहन चालक संघ आज सौंपेगा ज्ञापन

शासकीय वाहन चालक संघ आज सौंपेगा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक संघ भोपाल के आव्हान पर दमोह जिले के शासकीय वाहन चालक अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपेंगे। शासकीय वाहन चालक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इसी तरह दूसरे चरण में 15 अक्टूबर को जिले के समस्त वाहन चालक काली पट्टी एवं मांग पत्र का बैच लगाकर काम करेंगे एवं सुबह 11 बजे जिले के सभी वाहन चालक जिला कलेक्टोरेट कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा तीसरे चरण में 2 नबंवर को जिले के समस्त वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारियों के व्यक्तिगत हस्ताक्षरित ज्ञापन आवेदन भोपाल में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को सौपने जाएंगे। इसके बाद भी यदि मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो सामूहिक अवकाश एवं आगे अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।