- Hindi News
- भाजपा नगर मंडल की बैठक में अभियानों पर हुई चर्चा
भाजपा नगर मंडल की बैठक में अभियानों पर हुई चर्चा
भारतीयजनता पार्टी नगर मंडल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि देवनारायण श्रीवास्तव सुरेश पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष पं. बृजभूषण गर्ग रहे।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि 30 सितंबर को शहर के 39 वार्डों में बैठक कर कार्यकर्ता जन संपर्क कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे।
दमोह में भी वित्त मंत्री जयंत मलैया एवं दमोह सांसद प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र व्यास सुबह 8.30 पर भाजपा कार्यालय से प्रमुख मार्गो पर स्वच्छता अभियान शुरू करेंगे। कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की गई है। बैठक का सफल संचालन प्रमोद विश्वकर्मा ने किया। आभार राकेश गुरू ने जताया।
प्रभारियों-सहप्रभारियोंकी घोषणा
बैठकमें नगर अध्यक्ष बृज गर्ग ने भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले घर घर चलो प्रदेश व्यापी अभियान के वार्ड प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की। वार्ड क्रमांक 1 से 39 तक के प्रभारियों में नितिन चौरसिया, रमन खत्री, राजकुमार मिश्रा, रामलाल उपाध्याय, प्रहलाद भुटयानी, राजेंद्र सिंघई, पवन तिवारी, लक्ष्मी अग्रवाल, सिद्धार्थ मलैया, सुरेश पटेल, पुष्पा चिले, बिहारी लाल गौतम, प्रतीम सिंह लोधी, सतीश तिवारी, आलोक गोस्वामी, गंगाराम अहिरवाल, विकल्प जैन, डॉ. रघुनंदन चिले, डॉ केदारनाथ शर्मा, अशोक भारती, कृष्णा सेंगर, विवेक अग्रवाल, बबली विश्वकर्मा, लालू जैन, धर्मेंद्र चौबे, कपिल सोनी, मनोहर खत्री, विक्की ठाकुर, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमोद विश्वकर्मा, इस्लाम पठान, सीताराम राठौर, मनीष सोनी, अमित बजाज, बिजेंद्र अहिरवाल, सुनील सोनी, कमलजीत अजवानी, इकबाल खान, राकेश गुरू आदि को नियुक्त किया गया है।