अस्पताल से 26 हजार नकद मोबाइल चोरी
दमोह। जिला अस्पताल में अपनी प|ी की डिलेवरी कराने आए युवक का पर्स मोबाइल चोरी हो गया। जानकारी अनुसार देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी सतीश द्विवेदी 27 सितंंबर को अपनी प|ी ज्योति को जिला अस्पताल लेकर आए थे। सतीश ने बताया कि उनकी प|ी को डिलेवरी होना थी उन्होंने 27 तारीख को अस्पताल में भर्ती कराया था और नवनिर्मित डिलेवरी वार्ड वे प|ी को भर्ती कराकर वहीं बाहर पलंग पर लेटे थे सुबह करीब सात बजे उनकी आंख लग गई इसी दौरान उनके पेंट की जेब में रखा पर्स और मोबाइल चोरी हो गया। युवक ने बताया कि उनके पर्स में 26 हजार रुपए रखे थे। रुपए मोबाइल चोरी की सूचना कोतवाली में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। गौरतलब है कि पूर्व में भी जिला अस्पताल में चोरी के कई मामले सामने चुके हैं। विगत माह हॉल में सोते समय एम महिला का चार्ज में लगा मोबाइल चोरी हो गया था। इसके पहले ठेकेदार का सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। यहां तक कि अस्पताल की कीमती मशीनें भी चोरी जा चुकी हैं।