पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथरिया में 108 फीट ऊंची तीन मूर्तियां बनेंगी

पथरिया में 108 फीट ऊंची तीन मूर्तियां बनेंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह-पथरिया मार्ग पर चल रहा विरागोदय धाम का निर्माण, बैंगलुरु से दो विशाल पत्थर मंगाए गए

कन्हैया लाल विश्वकर्मा| पथरिया

पथरियादमोह सड़क मार्ग पर श्रीविरागोदय तीर्थ धर्मधाम का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रसंत गणाचार्य श्रीविराग सागर महाराज के आशीर्वाद से अखिल भारतीय जैन समाज द्वारा बनाया जा रहा है। विराग सागर जी महाराज की जन्मस्थली पथरिया है। पथरिया क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है यहां की पावन धरा पर ऐसे संत ने जन्म लिया। मंदिर निर्माण में बैंगलुरु से 35 फीट लंबाई के दो विशाल पत्थर बुलाए गए थे। इन दोनों विशाल पत्थरों को जयपुर से आए करीगरों द्वारा मूर्तियों का आकार दिया जाता है। एक मूर्ति का निर्माण और होना है। जिसके लिए कुछ ही दिनों में पत्थर आने वाला है। मूर्तियों का निर्माण होने के यहां की ख्याति देशभर में फैल जाएगी। बताया गया है कि यह तीर्थ धाम बंुदेलखंड का सबसे आकर्षक सबसे ऊंचा तीर्थ बनेगा। यहां की मूर्तियों की ऊंचाई 108 फीट रहेगी।

केंद्र पर एक ही वेदी पर तीनों भगवान की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। जिसमें श्री धर्मनाथ, श्री अरहनाथ श्री शांतिनाथ भगवान की मूर्ति विराजमान होगी। इसके लिए यहां पर तीव्र गति से काम चल रहा है। जयपुर के करीगर मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। वहीं तीर्थधाम के चारों से गोलाकार बाउंड्रीबाल बनाई जा चुकी है। अन्य निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।

मंदिरमें रहेगी व्यवस्थाएं

मंदिरका निर्माण आकर्षक तरीके से कराया जा रहा है। जो दूर से ही काफी संुदर नजर आएगा। इसके साथ ही यहां अनेक तरह की सुविधाएं रहेगी। जिसमें त्रिलोक चौबीसी, नन्दीश्वरदवे, रचना, सहत्रकूट रचना, पांच सिद्व रचना, आहार शाला, पुस्तकालय, गौशाला, त्यागी वति, आत्मा का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर निर्माण कमेटी अध्यक्ष अालोक चौधरी ने बताया कि श्री विराग सागर जी महराज की जन्म स्थली होने के कारण विरागोदय तीर्थकर के नाम से प्रसिद्व मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जो कि बंुदेलखंड का सबसे आकर्षक सबसे ऊंचा होगा। इसका निर्माण वर्ष 2017 तक पूर्ण हो जाएगा।

श्रीविरोगोदय धाम में जयपुर के कलाकारों द्वारा प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं।

अच्छी खबर