- Hindi News
- सामूहिक प्रयास से लौटी कैंसर पीड़ित शिवानी के चेहरे की मुस्कान
सामूहिक प्रयास से लौटी कैंसर पीड़ित शिवानी के चेहरे की मुस्कान
मुख्यमंत्री ने 5 लाख 50 हजार रुपए उपलब्ध कराए
कैंसर से पीड़ित हुई थी 14 वर्षीय शिवानी
ओमप्रकाशशर्मा। बनवार
करीबछह महीने पहले कैंसर से पीड़ित 14 वर्षीय शिवानी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। वह चलने-फिरने लगी है। जुलाई माह में शिवानी की हालत कैंसर के कारण बिगड़ गई थी। उसके शरीर में चलने फिरने तक की क्षमता नहीं बची थी। इससे वह बिस्तर पकड़कर जिंदगी की जंग लड़ रही थी। शिवानी को इलाज की सख्त जरूरत थी, लेकिन परिवार की तंगी शिवानी के महंगे इलाज करवाने में सक्षम नहीं था।
अस्पताल में भर्ती शिवानी।
बिना पिता की शिवानी को मां छोटी सी नौकरी से अर्जित आय से घर चलाने में दिक्कत रही थी। उनके लिए बेटी के इलाज पर खर्च होने वाली लाखों रुपए का इंतजाम करना मुमकिन नहीं था। शिवानी मामा के द्वारा अपनी गरीबी स्थिति के बाद क्षमता से अधिक राशि शिवानी के के इलाज पर खर्च की गई। लेकिन कैंसर के महंगे इलाज के आगे इनकी आर्थिक स्थिति भी जवाब दे चुकी थी। शिवानी की जिंदगी बचाने के लिए दवा और दुआ दोनों की जरूरत थी। दैनिक भास्कर सहित मीडिया ने शिवानी की इलाज को लेकर मुहिम शुरू की थी।
तीन कीमोथेरैफी शेष
शिवानीके मामा दरबारी लाल बडोनिया ने बताया कि शिवानी की तीन कीमोथैरेपी शेष है। उसके स्वास्थ्य में अपेक्षा से अधिक सुधार हो रहा है। बस दो माह के शेष इलाज में वह पूरी तरह से स्वास्थ्य होकर घर लौट आएगी। इसके लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी है जो हर समय शिवानी की कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। दमोह कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह के द्वारा शिवानी के इलाज में पूरी तत्परता बरतने का पूरा परिवार दुआएं दे रहा है। शिवानी की मां भवानी दुबे का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मदद सभी के सहयोग-दुआओं से ही संभव हुआ है।
29 जुलाई 2014 को भास्कर ने कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ने का समाचार प्रकाशित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक भी यह खबर पहुंची। नतीजतन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिना देर किए दमोह कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को निर्देशित किया। शिवानी के इलाज की के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 5 लाख 50 हजार की राशि उपलब्ध करवाई गई। शिवानी के पूर्ण स्वस्थ होने तक की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा उठाई गई। तत्काल में 2 लाख की राशि पीड़ित के इलाज के लिए चेक के द्वारा 22 अगस्त 2014 को जबलपुर के महाकौशल अस्पताल को उपलब्ध कराई गई। शिवानी का इलाज डाॅ. रोशनी भागवत पांडे की देखरेख में चल रहा है। इलाज दस माह में नौ चरण में कीमोथैरेपी में होना है। जिसमें से दो कीमोथैरेपी निजी खर्च पर परिजनों के द्वारा कराई जा चुकी थी। छह माह में चार कीमोथैरेपी शासन के खर्चे पर महाकौशल हॉस्पिटल में हो चुकी है। शिवानी का स्वास्थ 50 प्रतिशत से अधिक ठीक हो चुका है।
जबलपुर महाकौशल अस्पताल में इलाज के बाद स्वस्थ्य हो रही शिवानी।