पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 फरवरी को विशेष भोज करेंगे स्कूली बच्चे

10 फरवरी को विशेष भोज करेंगे स्कूली बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सभी स्कूलों में 10 फरवरी को नेशनल डी वार्मिंग-डे मनाया जाएगा। जिसके तहत बच्चों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही उन्हें आयरन एवं पेट के कीड़े मारने की दवा दी जाएगी।

इस अवसर शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राइमरी, मिडिल शालाओं, राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना अंतर्गत संचालित स्कूल एवं मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को विशेष भोज दिया जाएगा। जिसमें सब्जी, पूरी, खीर, हलवा तथा लड्‌डू का वितरण किया जाएगा। शासन ने संबंधित शाला शिक्षक को यह दायित्व सौपा है कि वे अपनी निगरानी में सामग्री का परीक्षण कर भोजन तैयार कराए। इस दिन अधिक से अधिक बच्चे शालाओं में उपस्थित हो ताकि बच्चों को होने वाली पेट की बीमारी (कृमि कीड़ा) की गोलिया खिलायी जा सकें। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने के निर्देश शासन ने जारी किए हैं। अन्त्योदय कार्ड धारी, वृद्धजन, माताएं जनप्रतिनिधी भी इस आयोजन में भाग लेने कहा गया है।