बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुई
दमोह। स्थानीय स्टेडियम के पास बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा संगठन की जिला समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें पृथक बुंदेलखंड निर्माण की कार्यवाही आगे बढाने के लिए आंदोलन को गति देने का प्रस्ताव पारित किया गया। संयोजक नरेन्द्र जैन, दिवाकर करमरकर, रामप्रसाद पटेल ने विचार व्यक्त किए। बैठक के उपरांत कार्यकारिणी का गठन कर प्रभारी रूप से पृथक बुंदेलखंड बनाने के नारे के साथ बैठक का समापन किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।