पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागृति सामान्य ज्ञान परीक्षा का पहला चरण पूरा

जागृति सामान्य ज्ञान परीक्षा का पहला चरण पूरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता। दमोह

जागरूकयुवा संघ द्वारा आयोजित जागृति सामान्य ज्ञान परीक्षा का प्रथम चरण रविवार को आयोजित कराया गया। संघ के सह संयोजक नीलेश चौरसिया ने बताया कि संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित जागृति परीक्षा के प्रथम चरण की परीक्षा शासकीय केएन गर्ल्स कॉलेज, शासकीय बालक विद्यालय हिंडोरिया एवं शासकीय बालक विद्यालय अभाना में कराई गई है।

प्रथम चरण में कुल 1500 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर अपने सामान्य ज्ञान को आजमाया। विद्यार्थियों के उन्नत विकास के उद्देश्य से आयोजित जागृति परीक्षा में ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर लिए गए। द्वितीय चरण की परीक्षा 15 फरवरी को आयोजित होगी। संघ अध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि परीक्षा में शहर के शासकीय कॉलेजोंा, निजी कॉलेज, एक्सीलेंस स्कूल दमोह, सरस्वती शिशु मंदिर बालिका, कानेटकर भवन एवं केशव नगर विद्यालय, गुलाब शिशु विद्यालय, गुरूनानक विद्यालय, शिव शिशु विद्यालय, ओजस्विनी विद्यालय के अलावा हिंडोरिया एवं अभाना के बच्चों ने सहभागिता की।