- Hindi News
- प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सीखेंगे अंग्रेजी
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक सीखेंगे अंग्रेजी
जिलेके सभी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब ब्रिटिश काउंसिल शिक्षकों को अंग्रेजी सिखाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का जिम्मा आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान ईएलटीआई यूनिसेफ ब्रिटिश काउंसिल को दिया है। हालांकि अभी इसकी शुरुआत उज्जैन संभाग में की गई है। आगामी समय में पूरे प्रदेश के शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। कासकोड द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण में डाइट के शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। इसकी शुरूआत (ईएलटीआई) यूनिसेफ ब्रिटिश काउंसिल को दिया गया है।
शासन का मानना है कि शिक्षक प्रशिक्षित होंगे तो बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकेगी। भविष्य में उन्हें गणित विज्ञान विषय का प्रशिक्षण दिलाने की भी योजना है। गौरतलब है कि प्राइमरी की कक्षाएं ही बच्चों की नींव होती है। यदि उन्हें शुरूआत से ही गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ सरल से सरल विधियों के माध्यम से पढ़ाया जाए तो वह काफी से समझ सकेंगे। जो उनके भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। इसी के तहत प्राइमरी स्कूल के बच्चों को कक्षा के अनुरूप शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित शिक्षित जरूरी है। गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय समझाने की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
पांच दिवसीय प्रशिक्षण 12 से: जिले के प्राइमरी स्कूल के कक्षा तीसरी एवं मिडिल स्कूल के कक्षा छटवीं के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होगा। प्रभारी बीआरसी पदम सिंह ने बताया कि कक्षा तीसरी में अंग्रेजी गणित एवं कक्षा छटवीं में विज्ञान गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को इस प्रशिक्षण में शामिल होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से इन विषयों को पढ़ाने में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर उनका निराकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षकों को हैंडवॉश , विद्यालय एवं शौचालय की साफ-सफाई, आरटीई तथा खेलकूद गतिविधियों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आने वाले प्रत्येक शिक्षक को भोजन की राशि दी जाएगी। जो उनके बैंक खाते में जाएगी। उन्होंने बताया कि दमोह विकासखंड के जेपीबी, एमएलबी एवं केशवराम पांडे स्कूल के शिक्षकों को बीआरसी भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं ब्लॉक अन्य शिक्षकों को उनके जनशिक्षा केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके वेतन काटने संबंधी कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।
योजनाबनाई है
^स्कूलीबच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शासन ने शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। हालांकि पहले भी इस तरह के प्रशिक्षण दिए जाते रहे हैं। लेकिन इस बार शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वह बच्चों को सरल से सरल विधियों से पढ़ा सकें। -पदम सिंह ठाकुर, प्रभारी बीआरसी दमोह