पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं के 3, जनपद के 25 वार्ड के परिणाम घोषित

जिपं के 3, जनपद के 25 वार्ड के परिणाम घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलौनी के परमानंद जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते

जनपद जिला पंचायत सदस्यों ने निकाला जुलूस

भास्करसंवाददाता| दमोह

त्रिस्तरीयपंचायत के दूसरे चरण के चुनाव में रविवार को जिला पंचायत एवं जनपद सदस्यों की मतगणना हुई। दमोह ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत, जनपद सदस्यों की मतगणना पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुई। जिसमें तीन जिला पंचायत सदस्य एवं 25 जनपद सदस्यों की ईवीएम से मतगणना हुई। इस दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा। जहां हजारों की संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक मौजूद रहे। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोपहर तीन बजे तक सभी मतगणना का कार्य पूर्ण हो गया। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर, तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। जनपद क्षेत्र क्रमांक छह से खिरिया मडला से पुनर्मतगणना का आवेदन प्राप्त हुआ था। जो युक्तियुक्त कारणों से निरस्त कर दिया गया है। जनपद पंचायतों का टेबुलेशन कार्य 27 फरवरी को तथा जिला पंचायत सदस्यों के टेबुलेशन का कार्य 28 फरवरी को होगा।

जिलापंचायत ये जीते

दमोहब्लॉक के अंतर्गत 3 जिला पंचायत क्षेत्र आते हैं। जिनमें अभाना क्षेत्र से सविता अवधेश प्रताप सिंह विजयी हुए। जिन्हें 13699 वोट मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 4607 मतों से पराजित किया। निकटतम प्रतिद्वंदी अनुराधा परम यादव को को 9092 वोट मिले। वहीं शरद मानसिंह तीसरे स्थान पर रहे। जिन्हें 6650 वोट मिले। बांसा जिला पंचायत क्षेत्र से रज्जन प्रसाद खंगार विजयी रहे। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमल अहिरवाल को 2661 वोटों से पराजित किया। रज्जन खंगार को 11303 कमल अहिरवाल को 8642 वोट मिले। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र टिकरी बुजुर्ग से राहुल सिंह विजयी घोषित हुए। जिन्हें कुल 18870 वोट मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार जैन को 7686 मतों से पराजित किया। राजकुमार जैन को 8186 वोट मिले।

जनपदसे ये जीते चुनाव

दमोहजनपद पंचायत क्षेत्र के 25 वार्डों से मारूताल क्षेत्र से मनीषा पवन तिवारी, भूरी से ज्ञानी विश्वकर्मा, बालाकोट से प्रीति कमल सिंह, ढिगसर से नितिन पॉलीवाल, हथना से शीला अहिरवाल, समन्ना से ममता पप्पू ठाकुर, खामखेड़ा से आलोक अहिरवाल, खिरिया मंडला से संध्यारानी, बांसातारखेड़ा से पुष्पलता शैलेंद्र तिवारी, अभाना से राजू पांडे, खजरी से लता रमेश, बिसनाखेड़ा से मीराबाई, मनका से अप्पू सिंह गौंड, जमुनिया हटरी से मालती बाई, इमलियाघाट से नन्नींबाई, बिलाई से रूकमन, पटना बुजुर्ग से महेंद्र सिंह, आनू से अभिलाश, हिरदेपुर से महेंद्र खटीक, गंुजी से कल्लू सिंह, टिकरी बुजुर्ग से लक्ष्मीरानी, इमलाई से प्रभा मोहन, हरदुआ मुडर से बड़ी बहू एवं रंजरा से संपतबाई चुनाव जी गईं।

विजयजुलूस निकाला

चुनावजीतने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। मतणना पूर्ण होते ही कॉलेज के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान बैंडबाजों के साथ समर्थकों ने नाचगाकर एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी एवं खुशियां मनाई। मारूताल क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी मनीषा पवन तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला। वहीं अभाना जिला पंचायत से जीते सविता अवधेश, टिकरी बुजुर्ग से राहुल सिंह के समर्थकों ने भी आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाने के कारण किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो पाई।

हिंडोरिया में जश्न

हिंडोरिया।जिला पंचायत के टिकरी बुजुर्ग क्षेत्र से राजपरिवार के राहुल सिंह चुनाव जीते हैं। राहुल सिंह की जीत पर क्षेत्र में आतिशबाजी कर जगह जगह मिष्ठान का वितरण किया गया। राहुल ने लगभग साढे आठ हजार मतो से जीत दर्ज की। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद भारी समर्थकों के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे जहां पर भगवान भेाले नाथ का जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भव्य जुलूस के साथ गुंजी, समन्ना, करैया भदौली सहित अनेक ग्रामीण क्षैत्रों में पहुंचे जहां पर जगह जगह लेागों द्वारा स्वागत किया गया। जैसे ही नगर मे प्रवेश किया जहां पर भारी अतिशबाजी कर जगह जगह मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह, प्रद्युम्न सिंह, भरत सिंह, जाहर सिंह, भवानी राय, देशराज सिंह, पूना बाई, आशोक साहु, विनेाद चौरसिया, शरद तिवारी, भूपेश वर्मा, ब्रजेंद्र विश्वकर्मा संख्या में लोग मौजूद थे।

विनीता बनी सरपंच

केरबना।जिला पंचायत क्षेत्र 13 केरबना से विनीता बृजेंद्र सिंह ने 8186 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। साथ ही जनपद क्षेत्र क्रमांक 14 केरबना से गीतारानी राजकुमार दुबे ने 159 मतों से जीत हासिल की। ग्राम पंचायत केरबना के चुनाव में बड़ी बहू छत्रसाल सिंह ने 161 मतो से जीत प्राप्त कर सरपंच पद को प्राप्त किया। इन प्रत्याशियों की जीत के साथ लोगों ने धूमधाम के साथ तीनो निर्वाचित प्रत्याशियों के साथ विजय जुलूस निकाला। इस दौरान जगह उनका स्वागत किया। तीनों प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार माना। जुलूस में क्षेत्र के गूगंराकला, खड़ैरी, सींगोन, बम्होरी, मोली, तिरमुणा, धौराज, सिहोरा, कैथोरा, आलमपुर, पथरिया, बछिया खिरिया आदि ग्रामों के लोगों ने विजयी जुलूस में शामिल होकर जीत का जश्न मनाया।

राहुल सिंह जीते, जश्न मना

हिंडोरिया।जिला पंचायत के टिकरी बुजुर्ग क्षेत्र से राहुल सिंह की जीत पर क्षेत्र में भारी आतिशबाजी कर जगह-जगह मिष्ठान का वितरण किया गया। राहुल सिंह ने लगभग साढ़े आठ हजार मतों से जीत दर्ज की। जीत के बाद वह समर्थकों के साथ जागेश्वर धाम पंहुचे। जहां पर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात भव्य जुलूस के साथ गुंजी, समन्ना, करैया भदौली, सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। जहां पर जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। जैसे ही नगर मे प्रवेश किया जहां पर भारी आतिशबाजी कर जगह जगह मिष्ठान का वितरण किया गया। जीत पर राहुल सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र के सभी मतदाताओं की हैं। उक्त अवसर पर हेमेन्द्र सिंह, प्रद्युम्न सिंह, भरत सिंह, जाहर सिंह, भवानी राय, देशराज सिंह सहित अनेक समर्थक मौजूद थे।

मतगणना केंद्र में ईवीएम खोलते अधिकारी। मतगणना के स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थक परिणाम जानने की कोशिश करते देखे गए।