- Hindi News
- गुरुवर की मासिक आरती में जिलेभर से आए श्रद्धालु
गुरुवर की मासिक आरती में जिलेभर से आए श्रद्धालु
भगवतीमानव कल्याण संगठन पंच ज्याेति शक्ति सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शहर के रामकुमार स्कूल परिसर में आत्म कल्याण विश्व शांति के लिए मां एवं गुरुवर की मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता ने भाग लेकर मां और गुरुवर की दिव्यता की आरती कर गगन भेदी जय कारे लगाए। मां के जयकारे भारती विश्वकर्मा गुरूवर के जयकारे सविता सिंह ने लगाए।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के संभागीय प्रचार मंत्री बाबूलाल विश्वकर्मा ने किया। उपस्थित जन समुदाय को जिला प्रचार मंत्री दीनदयाल नामदेव ने गुरूवर श्री की विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज समाज का पतन चरम सीमा पर है इसका मुख्य कारण नशा, मांस, भक्षण, भ्रष्टाचारी, भाई भतीजा वाद, जातिवाद अनेक प्रकार की समस्याएं समाज में व्याप्त है। इनसे बचने के लिए लोगो को नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीते हुए गुरूवर द्वारा निर्देशित मां आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की साधना आराधना करनी होगी। तभी हम सुख और शांति का जीवन जीते हुए अपना और अपनो का आत्म कल्याण कर सकते हैं। संगठन मंत्री भैया लाल पटेल ने कहा कि अपनी नही गुरूवर द्वारा रचित संगठन की विचार धारा को आत्मसात करना है और आगामी 15 फरवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन है। जिसमें नशा मुक्ति महाशंखनाद किया जाना है। संभागीय सचिव सुजान सिंह ने कहा कि हमें एक युग ऋषि के निर्देशन में कार्य करने का मौका प्राप्त हुआ है। अतः हम सौभाग्यशाली है आवश्यकता है हमें समाज की सेवा करने की और समाज में मानवीय गुणो को स्थापित करने की। संभागीय महिला अध्यक्ष आरती सिंह ने सभी से भोपाल शिविर 15 फरवरी के पहले पहुंचने की बात कही।