- Hindi News
- कैंप लगाकर जरूरतमंदों को दवाएं वितरित करें : सांसद
कैंप लगाकर जरूरतमंदों को दवाएं वितरित करें : सांसद
दमोह | राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति संबंधी प्रथम बैठक सांसद प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में हुई। बैठक में सांसद श्री पटेल ने कहा कि इमरजेंसी ड्रग लिस्ट एवं अन्य औषधियां जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरीदी की जाती है उन्हें आवश्यकता के आधार पर नवीन ड्रग लिस्ट तैयार करने एवं अनुपयोगी दवाओं को हटाकर, उपयोगी दवाओं को ड्रग लिस्ट में शामिल करने को कहा। दवाओं की नियर एक्सपयरी की सूची बनाने एवं केंप लगाकर जरूरत मंदो को वितरित की जाए। जिला अस्पताल में डेंटल चैयर का उपयोग कर मरीजों को लाभ दिए जाने के बात कही। ब्लाकों में एक्सरे मशीनन संचालन के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।