सम्मेलन की सूचना जारी करने के निर्देश
दमोह | चुनावआयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के उप सरपंच के सम्मेलन के लिए प्रथम चरण के लिए 3 फरवरी, द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए 3 मार्च की तारीख घोषित कर दी गई है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच के चुनाव के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने एसडीएम दमोह, पथरिया, हटा, तेंदूखेडा़ को सक्षम प्राधिकारी घोषित कर सम्मिलन की सूचना जारी करने निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है उप सरपंच के चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में तृतीय श्रेणी संवर्ग का अधिकारी होगा।