पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने बेलाताल में किया श्रमदान

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ने बेलाताल में किया श्रमदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद के साथ खिलाड़ी विभिन्न संगठनों ने तालाब को किया साफ, कई लोग पहुंचे श्रमदान करने

स्वच्छभारत अभियान के तहत शहर में लंबे समय से सांसद प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा बेलाताल में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रति रविवार साप्ताहिक श्रमदान किया जा रहा है। इस रविवार को सांसद श्री पटेल बेलाताल ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्यकर्ताओं, शहरवासियों, खिलाड़ियों के साथ बेलाताल में सफाई की। सांसद के इस अभियान में इस रविवार को राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी एवं पूर्व राष्ट्रीय हाॅकी टीम की कप्तान अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मधु यादव भी शामिल रहीं उन्होंने सभी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर तालाब के सफाई अभियान में सहभागिता निभाई। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य में उनकी खासी रुचि है। जहां भी इस तरह के कार्य होते हैं वे जाकर हाथ बटातीं हैं। उन्होंने सांसद श्री पटेल के साथ जबलुपर नर्मदा नदी ग्वारी घाट में सफाई कार्य में भाग लिया था। यहां आकर भी उन्होंने बेलाताल की सफाई में हिस्सा लिया। इस तरह के कार्य में उनकी शुरू से ही रुचि रही है। उन्होंने कहा कि यदि शहर स्वच्छ होगा तो देश स्वच्छ होगा देश स्वच्छ होगा तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने सभी को स्वच्छता के लिए आगे आना चाहिए। सफाई अभियान में क्षेत्र के सभी खेल प्रेमी, खेल संगठन, खेल क्लब, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि नागरिकों ने बेलाताल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक श्रमदान किया।

सफाई-अभियान

दमोह| बेलाताल तालाब में सांसद के साथ खिलाड़ियों सहित पूर्व हॉकी कप्तान ने भी कचरा साफ किया।