पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

भास्करसंवाददाता। दमोह

तेजगढ़थाना क्षेत्र के समदई गांव निवासी एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी अनुसार समदई गांव निवासी रामसिंह की 15 वर्षीय बेटी प्रीति को रविवार की दोपहर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। मृतका की मां दुर्गा ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा नौवीं में पढ़ रही थी।

स्कूल आते-जाते समय कुछ लोग उससे छेड़छाड़ करते थे। मोबाइल पर भी उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। हर दिन की छेड़छाड़ से परेशान होकर उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था।

इसके बाद भी मोबाइल पर उसे परेशान किया जाने लगा। आखिरकार परेशान होकर रविवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रीति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। शव का पीएम सोमवार को किया जाएगा।

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है