पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटेरा वार्ड में युवक को कमरे में बंद कर पीटा

फुटेरा वार्ड में युवक को कमरे में बंद कर पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। शहरके फुटेरावार्ड नंबर 4 में एक युवक को कमरे में बंद करके मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल नीतेश पिता केदारनाथ (25) को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ अमर ठाकुर नाम के युवक ने मारपीट की है। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक का कहना है कि वह मेरे पिता केदारनाथ के कारण पार्षद का चुनाव हारा है। इसी बात पर से उसने कमरे में बंद करके मारपीट की। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बाइककी टक्कर से बालिका घायल

दमोह|पथरियाथाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय सोनम पटेल को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से बालिका के सिर पैर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बच्चोंके विवाद पर मारपीट

पथरिया। थानाक्षेत्र के ग्राम किन्द्रहो निवासी हीरालाल पिता ठलू सेन (60) को बच्चों के विवाद पर लोके सेन, हल्कू बहू ने पटिए से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।