पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हटा उपकाशी को बनाया जाएगा टूरिज्म प्लेस

हटा उपकाशी को बनाया जाएगा टूरिज्म प्लेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा। नगरमें बना राजा हट्‌टे शाह का रंग महल। यहां जीर्णोद्धार कार्य कराया जाना है। इसके बाद इसे टूरिस्ट के लिए खोला जाएगा।

{राजा हट्टे शाह के रंगमहल के साथ सुनार नदी पर बने मंदिर एवं गौरीशंकर

{चंडी मंदिर को भी टूरिज्म में जोड़ा जाएगा

लक्ष्मीकांतमिश्रा। हटा

बंुदेलखंडमें उपकाशी का दर्जा प्राप्त हटा को अब टूरिज्म प्लेस बनाया जाएगा। इसके साथ ही मढ़ियादो में टूरिज्म के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। कलेक्टर स्वंत्रत कुमार सिंह ने हटा में टूरिज्म के लिए अपार संभावनाए देखी हैं और यहां के विकास के लिए कई योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही यहां के निवासियों के लिए रोजगार देने के लिए यहां पर पाॅवर प्लांट डाला जाएगा। हटा को दो प्रकार के धार्मिक पर्यटन एवं ग्रामीण टूरिज्म के रूप में तलाशा गया है। इसके साथ प्राकृतिक सौंदर्यं पुरातन धरोहर के रूप में भी हटा को देखा गया है।

एमपी टूरिज्म विभाग द्वारा हटा का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हटा मंे दो प्रकार के टूरिस्ट प्लेस बनाए जाएंगे पहला धार्मिक और दूसरा ग्रामीण इसके साथ ही हटा में माैजूद पुरातन एवं प्राकृतिक धरोहर को भी टूरिस्ट प्लेस के लिए चुना गया है। इसके लिए बैठक भी हो चुकी है।

सुनार नदी के किनारे बने घाटों तथा मंदिर का जीर्णोद्धार कर विकास किया जाएगा। यहां मौजूद राजा हट्टे शाह के रंगमहल का जीर्णोद्धार कर टूरिस्ट के लिए खोला जाएगा। गौरतलब है कि हटा क्षेत्र में धािर्मक स्थल गौरी शंकर मंदिर, चंडीजी माता मंदिर, राजा हट्टे शाह रंगमहल, भदभदा, मढ़ियादो मे गौमुखधाम, जरारू स्थल यहां के प्रसिद्ध क्षेत्र हैं। इनका इतिहास ही अपने आप में यहां की सौंदर्य गाथा बयान करता है। हटा में स्थित चंडीजी माता मंदिर एवं गाैरीशंकर मंदिर में विराजे दूल्हादेव बने शिव के दर्शन करने बाहर से भी भारी तादात में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इसके साथ ही यहां पर ऐसे कई मंदिर है जो धार्मिक दृष्टि से अपने अाप में विशेष महत्व रखते हैं यही सब है जो टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

चौराहोंएवं सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण

कलेक्टरस्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हटा नगर के चौराहों-तिराहों एवं सड़कों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। चारों ओर फैले अतिक्रमण को हटाया जाएगा। राजा हट्‌टे शाह के रंगमहल के पास सुंदर पार्क बनाया जाएगा। हटा को चारो ओर से सड़कों से जोड़ा जाएगा। शाॅपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दमोह और पन्ना के बीच हटा सबसे बड़ा टाउन है। यहां से टूरिस्ट के लिए चारांे तरफ जाने के लिए रास्ते जोड़े जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना भी बना ली गई।

टूरिस्टको ठहरन बनेगा होटल

कलेक्टरके अनुसार बाहर से आने बाले टूरिस्ट के लिए हटा में एक शानदार होटल बनाया जाएगा। जिसमें उनके ठहरने, खाने के साथ-साथ विशेष सुविधा होगी। इसी तरह का बांदकपुर, कुंडलपुर में भी टूरिस्ट के लिए होटल बनाए जाएंगे। इससे जिले के 5 से 10 हजार बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। एग्रो टूरिज्म की भी संभावना तलासी गई है जिसके लिए भी काम किया जा रहा है।