पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव में उपेक्षा पर विधायक ने जताई नाराजगी

कृषि महोत्सव में उपेक्षा पर विधायक ने जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके कृषि उपज मंडी में गुरुवार को आयोजित हुए जिला स्तरीय कृषि महोत्सव कार्यक्रम में कुछ समय के लिए गहमा-गहमी का माहौल बन गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही हटा विधायक उमादेवी खटीक कार्यक्रम में पहुंची तो उन्होंने मंच पर जाने से इंकार कर दिया और वे मंच के नीचे ही आम लोगों के साथ कुर्सी पर बैठ गईं। जैसे ही कलेक्टर को इस बात की जानकारी लगी तो वह तत्काल ही मंच से उतरकर विधायक उमादेवी को लेने पहुंचे और उन्हें मनाकर अपने साथ मंच पर ले जाकर बैठाया। बाद में पता चला कि विधायक उमादेवी कृषि महोत्सव के पोस्टर होर्डिंग में अपना नाम फोटो नहीं होने से खफा थीं। जिसके चलते उन्होंने विरोध स्वरूप मंच पर जाने इंकार कर दिया था। हालांकि बाद में वह मंच पर बैठ गईं। इस संबंध में विधायक उमादेवी खटीक ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उनकी उपेक्षा की गई है। आयोजन के पोस्टर में तो उनका नाम दिया गया और ही फोटो दी गई। आखिर हम भी तो शासन के ही अंग हैं फिर हमारी उपेक्षा क्यों। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व में भी आयोजित कार्यक्रम में विधायकों की उपेक्षा की गई थी।