अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त
अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त
दमोह |मुख्यसचिव की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्योगिकी के लिए राज्य स्तरीय साधिकार समिति अपैक्स समिति की बैठक 28 जुलाई को लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश की महिलाओं में इंटनेट के प्रयोग को बढावा देने की दिशा में काम शुरू हो गया है। गूगल इंडिया के सहायोग से प्रदेश की 5 लाख महिलाओं को इंटरनेट के प्रति जागरूकता लाने के लिए ई-शक्ति अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिला स्तर पर ई-शक्ति के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने अपर कलेक्टर दमोह अनिल शुक्ला को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा स्वप्निल जैन, जिला ई-गवर्नेन्स प्रबंधक दमोह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
नवोदयमें एनएसएस दिवस मनाया
हटा |स्थानीयनवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। संस्था प्राचार्य एचके जैन ने एन एसएस के द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्र जीवन में ही समाज सेवा की भावना जाग्रत करती है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी एसके अग्रवाल ने एनएसएस के उद्देश्य बताते हुए कहा कि 1969 में इसकी स्थापना की गई थी। इसका आरंभ विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों से हुआ इसके बाद यह योजना स्कूलों में भी प्रारंभ हो गई। वर्तमान में इसमें 20 लाख छात्र पंजीकृत है। संस्था में एनएसएस के द्वारा किए गए कार्यो के बारे में बताया गया।