लोक सेवा दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ
कलेक्टरस्वतंत्र कुमार सिंह ने गुुरुवार को कलेक्टोरेट में सुबह 10:30 बजे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोक सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने यह शपथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सुशासन को अपने कार्यों में सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम की मंशा के अनुरूप अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा-ईमानदारी से करने के लिए दिलाई। उल्लेखनीय है राज्य शासन द्वारा अधिनियम प्रभावशाली होगें की वर्षगांठ 25 सितंबर को लोक सेवा दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत वर्तमान में 21 विभागों की 102 सेवाएं अधिनियम के तहत अधिसूचित की जा चुकी है, साथ ही वर्तमान में कुल 15 विभागों की 45 सेवाओं के आवेदन ऑनलाइन प्राप्त करने एवं सेवा ऑनलाइन प्रदाय करने की सुविधा दी जा रही है।
पीडब्ल्यूडीमें भी हुआ शपथ कार्यक्रम
लोकसेवादिवस के मौके पर लोकनिर्माण विभाग और संभागीय परियोजना यंत्री कार्यालय में भी शपथ ग्रहण का सामूहिक कार्यक्रम हुआ। दोनों ही विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को संभागीय परियोजना यंत्री पीआईयू एके सिंह ने शपथ दिलाई।
दमोह। लोकसेवादिवसं पर शपथ लेते अधिकारी कर्मचारी।