पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नव निर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण

नव निर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | रानीदुर्गावती संयुक्त कार्यालय भवन कलेक्टोरेट के द्वितीय तल पर 5 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बने नव निर्मित कार्यालय भवन का गुरुवार को कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने इस नव निर्मित भवन में लगने वाले परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एवं जिला योजना एवं सांख्यकीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा फोटो सेशन कराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल शुक्ला, एसडीएम मनोज कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर नंदा कुशरे, संयुक्त कलेक्टर एसके अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर केपी पाण्डे,कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण अनिल सिंह, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण कपिल खरे सहित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

दमोह। कलेक्टोरेट में नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकापर्ण करते कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी।