विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन आज
कृषिमहोत्सव के अवसर पर 26 सितंबर को विशेष ग्राम सभाओं में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को जिले की सभी ग्राम पंचायातों में सीधे प्रसारण किए जाने की व्यवस्थाएं एवं आयोजन को पूर्व एजेंडे अनुसार सम्पन्न कराए जाने के निर्देश अपर कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल शुक्ला ने जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि है 26 सितंबर को सुबह 11.30 बजे से 1 बजे के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा कृषि महोत्सव एवं विशेष ग्राम सभाओं के प्रारंभ अवसर पर भोपाल से जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। किसान कल्याण, कृषि विकास एवं नवीन कृषि तकनीकी के संबंध में जानकारी दी जाएगी। संबोधन के लिए क्षेत्रीय टीवी चैनलों एवं रेडियो एवं वेबकास्ट पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया पंचायत भवन में विभाग द्वारा प्रदत्त टीवी केवल नेटवर्क यदि ग्राम में केवल उपलब्ध हो तो ग्रामसभा सदस्यों को दिखाए जाने की व्यवस्था के संबंध में अधीनस्थ पंचायत समन्वयक अधिकारी, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।