संचालक मंडल की बैठक 30 को
संचालक मंडल की बैठक 30 को
दमोह।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दमोह के निर्वाचन अधिकारी राजेश क्षत्री उपायुक्त सहकारिता द्वारा 26 सितंबर को बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों के निर्वाचन की सूचना जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे बैंक मुख्यालय पर नव निर्वाचित संचालक मंडल की बैठक आहूत की गई है।