- Hindi News
- जिला अस्पताल सहित जिलेभर में नहीं हैं जन्म प्रमाण पत्र
जिला अस्पताल सहित जिलेभर में नहीं हैं जन्म प्रमाण पत्र
जिलेमें पिछले पंद्रह दिनों जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से जिला अस्पताल, नगर पालिका सहित ब्लाॅक स्तर पर भी परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों के परिजनों को बच्चों का जन्म प्रमाण दिया जाता है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जन्में बच्चों का प्रमाण प्रसूता की छुट्टी के साथ बनाकर दिया जाता है, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं हाेने से लोग परेशान हो रहे हैं।
जिला अस्पताल में 11 सितंबर से प्रमाण पत्र नहीं हैं। जबकि यहां हर दिन 15 से 20 डिलेवरी हो रही हैं। एक महीने के आंकड़े पर नजर डाले तो जिला अस्पताल में 21 अगस्त से 20 सितंबर तक कुल 663 डिलेवरी हुईं हैं। 21 से 25 सितंबर तक 74 डिलेवरी हो चुकी हैं। लेकिन यहां प्रमाण पत्रों की कमी के कारण इन में से किसी भी नवजात बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। बच्चों के परिजनों को हर बार तारीख बढ़ाकर बुलाया जा रहा है। लोग बार-बार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन यहां पंद्रह दिन से प्रमाण नहीं हाेने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। यही हालात जिले की तहसीलों में भी बने हैं। यहां तक कि नगर पालिका में भी प्रमाण पत्र उलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त लोड पड़ेगा जिससे काम प्रभावित होगा। सूत्रों के अनुसार सांख्यिकी विभाग द्वारा रीवा, भोपाल से प्रमाण बुलाए जाते हैं लेकिन इस बार अभी तक प्रमाण नहीं बुलाए गए हैं जिससे समस्या हो हो रही है। इस संबंध में जिला अस्पताल द्वारा मांग पत्र भी लिखा गया है। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष के बाहर लोगों को जानकारी के उद्देश्य से एक पर्चा चिपका दिया गया है जिसमें प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने की जानकारी लिखी गई है। जिला अस्पताल में बच्चे का प्रमाण पत्र लेने आए भरत अहिरवाल ने बताया कि वे दस दिन से परेशान हो रहे हैं उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है लेकिन अस्पताल में खाली प्रमाण पत्र नहीं हैं यहां आने पर बताया गया कि 11 सितंबर के पहले के प्राण पत्र बन रहे हैं इसके बाद के प्रमाण पत्र पंद्रह दिन बाद बनेंगे। नगर पालिका में भी प्रमाण पत्र उलब्ध नहीं हैं जिससे लोग परेशान हैं। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यही हालात हैं।
दमोह। जिला अस्पताल में हर दिन बच्चों के परिजन जन्म मृत्यु कक्ष आकर निराश लौटते जाते हैं।
जिला अस्पताल में जन्मे बच्चों का पि