पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया

महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बड़ापुरा निवासी एक महिला ने शुक्रवार की सुबह सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया है। महिला को जांच के लिए सुबह करीब साढे़ आठ बजे जिला अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद परिजन महिला को घर ले जा रहे थे लेकिन घर पहुंचने से पहले ही महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन वापस महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती कराया गया। महिला के पति हीरालाल अहिरवाल (35) ने बताया कि वे अपनी प|ी ममता को सुबह साढे़ आठ बजे अस्पताल लेकर आए थे जहां जांच के लिए कहा गया था। जांच कराने पर उन्हें रिपोर्ट के लिए तीन बजे आने को कहा गया तथा बिना रिपोर्ट के प|ी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। रिपोर्ट मिलने में देर होने के कारण वे प|ी काे घर ले जा रहे थे तभी रास्ते में पठानी मोहल्ला के पास नजमा की क्लीनिक पर रुकने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही उनकी प|ी ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।