पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फूट गई पानी की लाइन

फूट गई पानी की लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। शहरमें इन दिनों नवरात्र के मौके पर लोग जहां-तहां सड़क खोदकर पाइप लगा रहे हैं। ऐसे में सरकारी संपत्ति का भी नुकसान हो रहा है। शहर के बकौली चौराहा से टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे लोहे के पाइपों को सड़क खोदकर लगाया गया है। इस काम में लापरवाही के कारण सड़क के नीचे की पाइप लाइन फूट गई है। पिछले दो दिनों से इस क्षेत्र में पाइप लाइन का पानी रिसकर सड़क पर फैल रहा है। शुक्रवार को इस बारे में कुछ लोगों ने नगरपालिका सीएमओ को भी जानकारी दी है। सीएमओ का कहना था कि पाइप लाइन में सुधार कार्य कराया जाएगा। यदि पाइप क्षतिग्रस्त करने वाले का पता चलता है तो उस पर जुर्माना किया जाएगा।