- Hindi News
- प्रशिक्षण में अंतिम दिन 8 प्रतिभागी ही पहुंचे
प्रशिक्षण में अंतिम दिन 8 प्रतिभागी ही पहुंचे
दमोह | भारतीयस्टेट बैंक की ओर से चल रहे ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में होने वाली ट्रेनिंग के नाम पर औपचारिकता की गईं है। एक महीने से चल रही बिजली फिटिंग एवं घरेलू विद्युत उपकरण मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर अंगुली पर गिने प्रतिभागी आए। ट्रेनिंग के लिए जिले से 26 के पंजीयन हुए थे, लेकिन ट्रेनिंग में कभी 5 तो कभी 7 शिक्षित बेरोजगार शामिल हुए। अंतिम दिन प्रमाण पत्र वितरण के दौरान 8 प्रतिभागी पहुंचे, लेकिन प्रमाण पत्र सभी 26 लोगों को बनाए गए हैं। समापन समारोह में पहुंचे लीड बैंक मैनेजर बीएल राय ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र बांटे। संस्थान के निदेशक एनएस ठाकुर का कहना है नवरात्र के कारण बाकी प्रतिभागी नहीं आए हैं। प्रशिक्षण में तो वे आते रहे हैं। गौरतलब है इसके पहले ट्रेनिंग लेने वाले चार-पांच लोग आए थे तो निदेशक ने पितृ पक्ष होने की बात कही थी।