पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन बेटियों मां की हत्या के आरोपी को उम्रकैद

तीन बेटियों मां की हत्या के आरोपी को उम्रकैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाएवं सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक चर्चित मामले में फैसला सुनाते हुए अपनी मां सहित खुद की ही तीन बेटियों की हत्या करने वाले आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपनी प|ी और दादी को भी मरणासन्न कर दिया था।

डेढ़ साल पहले शहर के चैनपुरा वार्ड में रहने वाले मनोज बंसल (32) ने पारिवारिक विवाद के चलते 21-22 अप्रैल 2013 की रात कुल्हाड़ी से अपनी मां शांतिबाई और तीन बेटियों कृतिका, रोनिका उर्फ रितिका और हर्षिता की हत्या कर दी थी। वहीं प|ी पूनम और दादी ललियाबाई को भी घायल करके भाग गया था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद उड़ीसा चला गया था। मामले में पुलिस में आरोपी के विरुद्ध धारा 302, 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे उड़ीसा से गिरफ्तार किया था और न्यायालय के समक्ष पेश किया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने घटना के पीछे मां और प|ी के बीच होने वाले विवाद से परेशान होना बताया था। न्यायालय ने सभी साक्ष्यों अौर बयानों के बाद मनोज बंसल पर हत्या का दोष सिद्ध पाया। शुक्रवार को न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए आरोपी मनोज को धारा 302 में आजीवन धारा 307 में सात साल की सजा सुनाई है।