- Hindi News
- शासकीय वाहन चालक यांत्रिक संघ ने एसडीएम सौंपा ज्ञापन
शासकीय वाहन चालक-यांत्रिक संघ ने एसडीएम सौंपा ज्ञापन
पांचसूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी संघ के कर्मचारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम एसडीएम मनोज सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद अग्रवाल, कार्यकारी सदस्य शारदा प्रसाद कोरी सहित समस्त वाहन चालकों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। वहीं वाहन चालक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने वाहन चालकों की पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में बताया कि प्रांतीय आह्वान प्रथम चरण में सोमवार से प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे गए हैं। दूसरे चरण में 15 अक्टूबर से समस्त वाहन चालक काली पट्टी बांधकर एवं मांग पत्र का बेच लगाकर कार्य करेंगे। इस दिन सुबह 11 बजे जिले के सभी वाहन चालक जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो तीसरे चरण में 2 नवंबर को सभी वाहन चालक भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे। मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो सामूहिक अवकाश एवं अागे अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। सचिव शारदा प्रसाद कोरी ने कहा शासन द्वारा हर वर्ग के कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया गया है। इस अवसर पर शासकीय वाहन चालक विजय शर्मा, बालकृष्ण रैकवार, बाबूलाल अहिरवाल, कीरत सिंह ठाकुर, तुलसीराम रैकवार, गोवर्धन पटेल, इमरान खान, बलीराम राय, बीडी पटेल, बाइस खान सहित अन्य विभागों के वाहन चालाक शामिल रहे।