पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राॅड से हमला कर घायल किया

राॅड से हमला कर घायल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| देहातथानांतर्गत ग्राम चौरई मुलई पिता नन्हेंलाल रैकवार को गांव के जाहर सिंह ने लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। बताया गया है कि आरोपी द्वारा मुलई से शराब के लिए पैसों की मांग की थी जिसे मना करने पर उसने मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बोलेरोकी टक्कर से घायल

दमोह|शहरके शिकारपुरा निवासी गनेश पिता पूरन सिंह को बुले रो क्रमांक एमपी 20 बीए 5077 के चालक ने तेज गति लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बुले रो चालक पर मामला दर्ज किया गया है।

जलनेसे मौत

तेजगढ़|थानाक्षेत्र के ग्राम मनका निवासी भागवती पति प्रेमलाल यादव (26) को अचानक आग लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।