खेत में किसान दंपती करंट से झुलसे
दमोह| कुम्हारी थाना क्षेत्र के पटना गांव में खेत पर काम करते समय दंपती करंट से झुलस गए। दोनोंं को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार पप्पू (32) साहू एवं उसकी प|ी सुशीला बाई (18) सोमवार की सुबह अपने खेत पर धान की कटाई कर रहे थे तभी सुशीला खाना बनाने के लिए उठी और खेत से जाते समय उसे ऊपर से निकला बिजली का तार टच हो गया जिसे बचाने के चक्कर में उसका पति भी करंट की चपेट में गया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
सवारीके विवाद पर आटो चालकों में झगड़ा
दमोह।नाेहटा थाना क्षेत्र के हथनी के पास सवारी बैठने के विवाद पर से आटो चालकों में झगड़ा हो गया। जानकारी अनुसार हथनी निवासी किशोरी पिता लोकमन अठया (32) के साथ मोहन, सूरज ने मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।