- Hindi News
- हॉस्टल के टाॅयलेट में सांप देखकर घबरा गए छात्र
हॉस्टल के टाॅयलेट में सांप देखकर घबरा गए छात्र
किल्लाईनाका के पास स्थित एक्सीलेंस स्कूल के वॉयस हॉस्टल के टायलेट में सोमवार की शाम करीब पांच छह फीट लंबा सांप देखकर छात्र भयभीत हो गए। शाम करीब सात बजे के आसपास जब छात्र टायलेट की ओर गए तो वहां सीट के पास कोने में कुंडली मारे करीब पांच छह फीट लंबा सांप बैठा था जिसे देख छात्राें ने दौड़ लगा दी और अन्य छात्रों को सांप होने की जानकारी दी। टायलेट में सांप बैठा देख कुछ छात्र घबरा गए। करीब एक डेढ़ घंटे तक सांप दुबककर बैठा रहा। जिससे छात्र निस्तार के लिए भी नहीं जा सके।
हॉस्टल में सांप होने की सूचना छात्रों ने अधीक्षक को दी। इसके बाद सांप पकड़ने वाले सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ाया गया। गौरतलब है कि एक्सीलेंस हॉस्टल में छात्राओं के लिए नाममात्र की सुविधा नहीं हैं। यहां मैदान में लंबी-लंबी घास खड़ी है और दीवारों पर रंग राेगन भी नहीं हैं। टायटेल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनका उपयोग करने से छात्र कतराते हैं। यहां छात्रों के लिए पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। रोशनी के नाम केवल बल्व जलते हैं जिनकी रोशनी काफी नहीं होती है। यहां कमरों में भी पर्याप्त रोशनी नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। शौचालय के पास भी पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं रहती है यदि छात्रों की नजर सांप पर नहीं पड़ती तो शायद सांप किसी छात्र को डस भी सकता था। हालांकि पिछले साल यहां एक हादसा हो चुका है एक छात्र मैदान में बने कुएं में गिर गया था। बावजूद यहां की सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी। अधीक्षक भी यहां मौजूद नहीं रहते दिन में मवेशी मैदान में घास चरने के लिए आते हैं जिन्हें छात्रों के द्वारा भगाया जाता है। यहां चौकीदार भी भी व्यवस्था नहीं की गई है जिससे छात्रों को भय बना रहता है।
दमोह। किल्लाई नाका चौराहा के पास स्थित एक्सीलेंस स्कूल के बालक छात्रावास के टाॅयलेट में सोमवार की शाम एक लंबा सांप कुंडली मारे बैठा था जिसे देखकर बालक घबरा गए और हाॅस्टल में अफरा तफरी मच गई।