- Hindi News
- सागर दमोह के व्यापारियों से 12 लाख की ठगी
सागर-दमोह के व्यापारियों से 12 लाख की ठगी
भास्कर एक्सक्लूसिव
यूपीके गाजियाबाद से आए फुटपाथी दुकानदारों के एक संगठित गिरोह ने शहर के एक क्रॉकरी व्यापारी सहित सागर के व्यापारी से कुल 12 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। इन आरोपियों ने व्यापारियों के यहां से माल उधार लिया था और रातों-रात सामान लेकर बिना उधारी चुकाए भाग गए। घटना की सूचना 20 सितंबर को कोतवाली में दोनों व्यापारियों ने लिखित में दी थी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। दो दिन पहले पथरिया से पकड़े गए उसी गिरोह के दो संदेहियों को पुलिस ने कोतवाली में रखने के बाद मंगलवार को छोड़ दिया है। हालांकि उनका सामान जब्त कर लिया है।
पिछले एक माह से दमोह, पथरिया, गढ़ाकोटा, बीना और सिरोंज में गाजियाबाद के फुटपाथी दुकानदार प्लास्टिक के घरेलू आयटम के सेल की दुकानें लेकर आए थे। गाजियाबाद के दुकानदारों ने दमोह के राय चौराहा क्षेत्र के व्यापारी एमके जैन से करीब 4 लाख रुपए का प्लास्टिक-क्राकरी का सामान उधार लिया था। इसी तरह सागर के गुजराती बाजार में सुनील जनरल स्टोर के मालिक व्यापारी सुनील जैन से भी अलग-अलग किश्तों में कुल 8 लाख रुपए का माल उधार ले लिया। 20 सितंबर को व्यापारियों को इस बारे में जानकारी लगी कि सेल लगाने वाले दुकानदार माल लेकर गायब हो गए है। सागर के व्यापारी सुनील जैन ने बताया कि उन्होंने तुरंत उसी दिन गढ़ाकोटा थाना और दमोह कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई ठगी की लिखित में शिकायत की थी। वहीं दमाेह के व्यापारी एमके जैन ने भी कोतवाली में लिखित शिकायत दी। कोतवाली पुलिस ने इसी गिरोह के जो लोग दमोह-पथरिया में दुकानें लगाए थे उनको हिरासत में लिया गया। पथरिया और कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद के मुख्तार और आलम से पूछताछ शुरू कर दी है। दमोह के व्यापारी ने बताया कि आरोपी उनका सामान देने के लिए राजी हो गए हैं। सागर के व्यापारी सुनील जैन ने बताया कि अब तक उनका सामान नहीं मिला है।
िवश्वासजम गया तो पूरा माल उधार लेने लगे
व्यापारियोंने बताया कि गाजियाबाद के सेल लगाने वाले फुटपाथी दुकानदारों ने पहले नगद माल लेना शुरु किया था। इसके बाद वे ज्यादा माल लेकर आधी रकम चुका देते थे। जब उन पर विश्वास जम गया तो पूरा माल उधार लेने लगे। बीच-बीच में कुछ रुपए देते रहे और जब उधारी लाखों में पहुंच गई तो वे रातों-रात सामान लेकर गायब हो गए।
मेरी जानकारी में नहीं है मा