वाहन की टक्कर से युवक घायल
वाहन की टक्कर से युवक घायल
जबेरा।सिंग्रामपुर के जंगल के पास जबलपुर रोड पर युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार दमोह गार्ड लाइन निवासी गुरुभेद सिंह गांधी रविवार को जा रहे थे तभी उन्हें मारुति कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 6693 के चालक ने टक्कर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।