पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो हादसों में सांसद के पीए सहित सिपाही घायल

दो हादसों में सांसद के पीए सहित सिपाही घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िजले में एक ही दिन में दो सड़क हादसों में चार लोग घायल

भास्करसंवाददाता। दमोह

जिलेमें रविवार को दो बड़े सड़क हादसे हो गए। एक हादसे में दमोह सांसद प्रहलाद पटेल के निज सहायक सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही को जबलपुर रैफर किया गया है। पथरिया रेलवे फाटक के पास चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में फिसलकर गिरने से एक अन्य युवक घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमोह-जबलुपर मार्ग पर मारुताल के पास रविवार की सुुबह सांसद पीए राजकुमार सिंह का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार चार लोगों को चाेंटे आईं हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि पाटन निवासी सांसद के निज सहायक निवासी राजकुमार पिता प्रतात सिंह (40) रविवार की सुबह स्कार्पियो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीडी 2653 से जबलपुर जाने के लिए निकले थे। इस वाहन में अर्जुन पिता प्रताप सिंह (41), पाटन निवासी राजेंद्र पिता दयाराम लोधी (26) एवं पडरिया जिला कटनी निवासी चालक देवी पिता रामदयाल पटेल (32) भी सवार थे। यह सभी लोग सुबह दमोह से जबलुपर के लिए निकले थे कि शहर से बाहर मारुताल के पास सामने से तेज रफ्तार में रहे तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कार्पियों वाहन अनियंत्रित हो गया। इस पर वाहन सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। इस हादसे में राजकुमार उनके बड़े भाई अर्जुन, ड्राइवर देवी एवं राजेंद्र को चोंटे आई हैं। इन सभी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

ट्रेन से गिरकर युवक घायल

दमोह।स्थानीय पथरिया फाटक के पास रविवार दोपहर एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार बिलवारी मोहल्ला निवासी नितिन पिता अशोक राठौर (20) मैहर से पैसेंजर ट्रेन से लौट रहा था। परिजनों के अनुसार पथरिया फाटक के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होते पर नितिन ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और उसका पैर फिसल गया। इससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

सड़क दुर्घटना में घायल सिपाही जबलपुर रैफर

दमोह|