- Hindi News
- कृषि क्रांति रथ को मिला ढाई क्विंटल अनाज आंगनबाड़ी में दिया
कृषि क्रांति रथ को मिला ढाई क्विंटल अनाज आंगनबाड़ी में दिया
विधायक उमादेवी खटीक ने कृषि महोत्सव में बांटे चेक
कृषिमहोत्सव के तीसरे दिन कृषि क्रांति रथ पटेरा विकासखंड के फतेहपुर, तिरगढ़ एवं बिलगुवां ग्रामों का भ्रमण किया। फतेहपुर में कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आगामी रबी सीजन में बोई जाने वाली मुख्य फसल जैसें गेहूं, चना, मसूर आदि की उन्नत कृषि कार्यमाला के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी और राजस्व विभाग द्वारा किसानों को खसरा खतौनी की नकल का वितरण किया। इसके बाद रथ ग्राम तिरगढ़ पहुंचा, वहां पर उपस्थित किसानों द्वारा अनाज दान करके रथ का स्वागत किया।
ग्राम तिरगढ़ में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि की उन्नत तकनीकी के बारे में किसानों को जानकारी दी। यहां शाला में स्कूली छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद कृषि क्रांति रथ जैसे ही अंतिम पड़ाव ग्राम बिलगुवां पहुंचा वहां पर हटा विधायक उमादेवी खटीक एवं उनके साथ बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने कृषि क्रांति रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्कूली छात्राओं को छात्रवृति के चेक एवं सहकारिता विभाग के फसल बीमा प्रमाण-पत्र कृषकों को प्रदान किए। उद्यान विभाग ने बीज मिनीकिट सशुल्क पौधा वितरण एवं एलसीडीटीवी पर कृषकों खेती के उन्नत तरीकों को दिखलाया गया। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास नामदेव हेडाउ ने बताया कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विकासखंड हटा में एसएमएस भूपेश श्रीवास के नेतृत्व में 25 किसानों के दल ने जबेरा फार्म का भ्रमण किया। किसानों ने अंतरवर्ती विधि से बोई गई अरहर एवं सोयाबीन की खेती को देखा। किसानों ने सोयाबीन की रिजफरो पद्धति से बोई गई फसल के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं किसानों ने एसआरआई विधि से बोई गई धान की फसल का भी अवलोकन किया। इसके अलावा जबेरा फार्म में उन्नत कृषि यंत्र जैसे रोटावेटर, डिक्सहेरो तथा सीडकम फर्टीलाईजर ड्रिल रिवर्सिवल प्लाउ के बारे में किसानों को बताया गया।