पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में यूरिया की अतिरिक्त रैक आई

जिले में यूरिया की अतिरिक्त रैक आई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह| किसानोंकी आवश्यकता को देखते हुए शासन द्वारा पर्याप्त यूरिया एवं डीएपी की आपूर्ति जिले में की जा रही है। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने किसानों से कहा है कि वर्तमान में अक्टूबर से अभी तक 4538 मीट्रिक टन यूरिया एवं 5576 मीट्रिक टन डीएपी जिले के विपणन संघ की डबल लाक गोदामों को प्राप्त हो चुकी है। जबलपुर में लगी एनएफएल कंपनी की रेक से 100-100 मी.टन यूरिया जबेरा और तेंदूखेड़ा स्थित विपणन संघ के डबल लाक केंद्रों में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा जिले के किसानों की आवश्यकता को देखते हुए शासन से 3000 मी.टन यूरिया की एक अतिरिक्त रेक भी 7 दिसंबर को दमोह पहुंच गई है।

जिला बैंक अध्यक्ष राजेंद्र गुरु ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे सहकारी समितियों के माध्यम से पात्रतानुसार खाद प्राप्त करें यदि समितियों से खाद प्राप्त करने में कोई असुविधा होती है तो जिला बैंक स्थित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है। उप संचालक कृषि नामदेव हेडा़ऊ ने सभी खाद विक्रेताओं से अपेक्षा की है कि वे खाद निर्धारित दर यूरिया 287 रुपए प्रति बोरी, यूरिया (नीम कोटेड) 301 रुपए प्रति बोरी, डीएपी 1204 रुपए प्रति बोरी क्रय करें। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि किसान भाई निर्धारित दरों पर ही खाद क्रय करे यदि कही कोई व्यापारी द्वारा निर्धारित दर से अधिक की मांग की जाती है तो तत्काल ही उन्हें सूचित करें।