अवैध शराब की बिक्री ज्ञापन सौंपा
दमोह : शहरके नयाबाजार नंबर 4 में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने मंगलवार को एसपी को आवेदन दिया। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वार्ड में कुछ महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा अवैध रूप से शराब बेंची जा रही है। जिसकी सूचना थाना कोतवाली में कई बार दी जा चुकी है। कई बार इन महिलाओं तथा पुरुषों को गिरफ्तार भी किया गाय लेकिन निरंतर शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे पूरे वार्ड में अशांति का वातावरण हमेशा बना रहता है एवं विवाद होते हैं। अवैध रूप से शराब का बिक्रय होने से 40 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, कुछ घरों में दोनाें टाइम का खाना भी नसीब नहीं हो रहा है क्योंकि शराब के आदी लोगों को तुरंत शराब उपलब्ध हो जाती है जिससे वे सुबह ही नशे में धुत हो जाते है। जिससे उनके घरों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। साथ ही वार्ड में असामाजिक तत्वों का आना जाना बन रहता है। बच्चियों- बहू , बेटियों को घरों से निकलने में दिक्कत होती है। शवार्डवासियों ने एसपी से मांग की है कि शीघ्र ही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए।