पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन रोजगार पंजीयन कर सकेंगे

ऑनलाइन रोजगार पंजीयन कर सकेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह : बेरोजगारअब ऑनलाइन रोजगार पंजीयन कर सकेंगे। राज्य शासन के जिला रोजगार कार्यालय द्वारा शिक्षित बेरोजगार आवेदकों के रोजगार सहायता के लिए किए जाने वाले पंजीयन एवं नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज अब आवेदक स्वयं ही ऑन लाइन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी एलपी लडिया ने बताया कि ऑन लाइन रोजगार पंजीयन करने के लिए विभाग की बेवसाइट के होम पेज से न्यू जॉब सीकर पंजीयन पर क्लिक करे, यहां अपने नाम की न्यू यूजर आई.डी. एवं पास वर्ड बनाना होगा। तदोपरांत निर्धारित प्रपत्र 3-१ एक आने पर उसकी अनिवार्य प्रविष्टियां कर सेव करना होगी। प्रविष्टियों में प्रथम भाग व्यक्तिगत विवरण एवं द्वितीय भाग पर शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवरण, तृतीय भाग पर अनुभवों टाइपिंग,स्टेनों, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि का विवरण भरकर सुरक्षित कर बाहर आएंगे। इसके बाद प्रिंट आप्शन पर क्लिक कर पंजीयन एवं प्रोफाइल प्राप्त कर सकते हैं। एक बार तैयार यूजर आईडी एवं पासवर्ड को हमेशा याद अथवा लिखकर रखे।