पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उत्सव का आयोजन 16 से

युवा उत्सव का आयोजन 16 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह : राज्यशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से स्थानीय स्टेडियम सिविल वार्ड दमोह में किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पीके भल्ला ने बताया कि युवा उत्सव में सामूहिक लोकगीत, सामूहिक लोकनृत्य, गायन, तबला वादन, हारमोनियम, गिटार, सितार, वकृत्यकला, कत्थक, मृदंगम, बांसुरी बादन आदि विधाओं का आयोजन किया जाएगा। जो प्रतिभागी इस आयोजन में भाग लेना चाहते हैं वे अपने आवेदन पत्र आयु प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी स्टेडियम सिविल वार्ड दमोह में 16 दिसंबर तक आवश्यक रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागी की आयु 1 जनवरी को 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।