- Hindi News
- दमोह को सुंदर स्वच्छ बनाना पहला संकल्प: मालती
दमोह को सुंदर स्वच्छ बनाना पहला संकल्प: मालती
पिछलेएक पखवाड़े के दौरान मैने शहर के हर वार्डों में जाकर लोगों से संपर्क किया है। इस दौरान मैने लोगों कई तरह की परेशानियां देखी हैं। किसी वार्ड में महीनों से नालियां चोक पड़ी हैं तो किसी वार्ड में गंदगी पटी पड़ी है। कहीं पर महिलाओं को महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है तो कहीं पर राशन दुकानदार लोगों को पूरी सामग्री नहीं दे रहा है। इन समस्याओं को देखते हुए मेरे मन में सबसे पहले यही इच्छा थी कि यदि जनता मुझे मौका देगी तो इन समस्याओं को सबसे पहले तत्परता से पूरा किया जाएगा। इसके लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगी।
हमारा लक्ष्य है कि दमोह शहर को मिनी आदर्श सिटी के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए दमोह को सुंदर, स्वच्छ व्यवस्थित बनाना मेरा पहला उद्देश्य है। हर हाल में दमोह को क्लीन ग्रीन बनाया जाएगा। गुणवत्तायुक्त कार्य के लिए ई-टेंडर प्रणाली से कार्य कराए जाएंगे। जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में एक निगरानी समिति बनाई जाएगी जो निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देगी। शहर में जो भी विकास कार्यों किए जाना है उसके लिए पहले जनता से सुझाव मांगे जाएंगे।
उन्हीं सुझावों के अनुसार शहर का विकास होगा। इसके अलावा हमने जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा है उसे हर हाल पूरा करूंगी। क्योंकि जनता के कीमती वोट ने ही मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसलिए जनता के विश्वास को कभी भी कम नहीं होने दूंगी। वार्डों में संपर्क के दौरान यह बात सामने आई है कि गरीब वर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। निराश्रित वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुजुर्गों को कई माह से पेंशन नहीं मिली है। इस बात ने मुझे बहुत आहत किया है।
अब जनता की समस्याओं के लिए शिविर लगाए जाएंगे। शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगी। - जैसा कि चुनाव जीतने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई मालती असाटी ने दैनिक भास्कर को बताया।
संकल्प पत्र के हर बिंदुओं का पालन करेंगे : कृष्णा
दैनिक कर समाप्त किए जाएंगे: शकुनतला सिंह
कृष्णा सिंह
शकुंतला सिंह
मालती असाटी।