- Hindi News
- क्रिसमस पर्व की शुरुआत : वेडनस डे नाइट पर बच्चों ने
क्रिसमस पर्व की शुरुआत : वेडनस-डे नाइट पर बच्चों ने
क्रिसमस पर्व की शुरुआत : वेडनस-डे नाइट पर बच्चों ने िकया डिंग डोंग बेल और गुजराती डांस
दमोह. शहरमें मसीही समाज इस बार पूरे महीनेभर क्रिसमस के कार्यक्रम आयोजित करेगा। बुधवार से शहर में क्रिसमस पर्व की शुरुआत हो गई है। प्रार्थना भवन में आयोजित वेडनस-डे नाईट प्रेयर फैलाशिप द्वारा क्रिसमस के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी संस्था एमआईसीएस के परिसर में स्थित चर्च में पहले दिन का चर्च पंचायत की पास्ट्रेट समिति के अध्यक्ष डॉ. विवर्त लाल एवं नीलम लाल के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में डॉ. जेके हैनरी ने परम पिता परमेश्वर की प्रार्थना प्रस्तुत की। डॉ. विवर्त लाल ने प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को होने वाली प्रार्थना सभा की प्रासंगिता पर प्रकाश डाला। नीलम लाल ने पूरे सालभर संचालित किए जाने वाले कार्यक्रम की उपयोगिता पर चर्चा की। कार्यक्रम में छोेटे बच्चों द्वारा क्रिसमस पर प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित ड्राॅमा प्रस्तुत किया गया। मसीही गीतों पर आधारित विभिन्न नृत्यों की प्रस्तुतियां हुई। इस दौरान पंजाबी भांगड़ा, नर्सरी केजी ग्रुप के बच्चों द्वारा डिंग डोंग बेल डांस, गुजराती डांस प्रस्तुत किया गया। मसीही युवा समूह ने नीलम लाल द्वारा लिखित यीशु की जीवनी पर आधारित लघुनाटिका प्रस्तुत करके तालियां बटोरीं। अतिरिक्त हाईस्कूल एज ग्रुप द्वारा म्यूजिकल एक्ट के माध्यम से यीशु जन्म के प्रसंग का मंचन किया। अंत में कैरोल गीत गाए। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य जे प्रसाद, प्राचार्य शीला लाल, मंजुला बरनबार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समापन पास्टर अभिजीत लाल द्वारा की गई प्रार्थना से हुआ। सभी कार्यक्रमों का निर्देशन नीलम लाल ने किया। आभार डॉ. विवर्त लाल ने जताया।