पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब बिक्री बंद कराने वार्डवासियों ने ली शपथ

अवैध शराब बिक्री बंद कराने वार्डवासियों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके भीमराव अंबेडकर वार्ड में अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को वार्ड के सैकड़ों लोगों ने बैठक आयोजित कर अवैध शराब बिक्री बंद कराने का संकल्प लिया।

जनसुनवाई में वार्ड के लोगों ने सामूहिक रूप से एसपी को आवेदन भी दिया था। जिसमें कहा गया था कि वार्ड में लगभग 18 महीने से अवैध शराब की बिक्री बंद रही लेकिन अब पुन: बिक्री शुरू हो गई है जिस पर रोक लगाई जाए। आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को बैठक की गई। अहिरवाल समाज समिति के मुखिया पारस नाथ चौधरी, गंगाराम अहिरवाल, हरचरन सिंह, गुड्डा ठाकुर, युवा अध्यक्ष सुनील आनंद ने बताया कि अवैध शराब बिक्री करने वाली महिलाओं द्वारा झूठे मामलों में फसाने एवं मारपीट की धमकी देकर लोगों को शांत करने की कोशिश की गई लेकिन जन सहयोग से एक बार फिर आवेदन देकर एसपी से कार्रवाई की मांग की है फिर भी पूर्णत: अंकुश नहीं लगा है।

शिकायत एवं कार्रवाई से बौखला कर अवैध शराब बिक्री करने वालों में अावेदन देने वालों को गालियां एवं धमकी देना शुरू कर दिया है। जिससे परेशान वार्डवासियों ने सभी वर्ग के पुरुषों, महिलाओं की बैठक बुलाकर वार्ड में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगवाने का संकल्प लिया एवं शराब कंपनी के कुछ कर्मचारियों को बुलाकर उनसे अवैध शराब वार्ड में पहुंचाने पर भी मनाही की है।

दमोह| शहरके नयाबाजार नंबर 4 भीमराव अंबेडकर वार्ड में अवैध शराब बिक्री को लेकर वार्डवासी एकजुट हो गए। गुरुवार को वार्ड की महिला-पुरुषों ने एक बैठक आयोजित की।