पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब दिन एक से नहीं होते : जनसंत विरंजन सागर

सब दिन एक से नहीं होते : जनसंत विरंजन सागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदगुवांजैन मंदिर में विराजमान जनसंत विरंजन सागर जी ने प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म करते चलो फल की इच्छा मत करो। महाभारत के दौरान यु़द्ध में भी आध्यात्म चल रहा था। युद्ध करते हुए श्रीकृष्ण जी ने गीता का निर्माण कर दिया।

कर्म की लीला तो देखो। कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं जीवन में किए गए अपने कर्माे से महान होता है। इस संसार में रहने वाले हर व्यक्ति को हमेशा ही अपने कर्म पर ही विश्वास रखना चाहिए। क्योंकि कर्मशील व्यक्ति दुनियां में सब कुछ प्राप्त कर सकता है। कहा गया है कि जीवन में हर दिन समान नहीं होते। उनमें परिवर्तन आता रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि कभी किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि वह मेरा अनुचर है। वह मेरा स्वामी है। क्योंकि स्वामी को सेवक एवं सेवक को स्वामी बनने में देर नहीं लगती। कर्म से सेवक भी राजा एवं राजा भी सेवक हो जाता है। इसलिए हमें जीवन में अहंकार नहीं करना चाहिए। वहीं क्षुल्लक विषौम्य सागर जी महाराज ने कहा कि यह नश्वर संसार है यहां पर कोई भी वस्तु चिर स्थाई नहीं रहती। रात और दिन में इसी कारण से अंतर होता है। यहां भी समय का फेर है कि दिन का तेज सूर्य से होता है लेकिन शाम होते ही सूूर्य का तेज चंद्रमा में विलीन हो जाता है। यह बात ध्यान में रखकर मानव को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। जब तक उसका पुण्य है। तब तक वह सामर्थवान है।

वहीं पुण्य के क्षीण होते ही उसे पहचानने वाला भी कोई नहीं बचेगा। इसलिए आवश्यक है कि इंसान को हमेशा ही धर्म के पथ का पथिक बने रहना चाहिए। जिससे पुण्य क्षीण होने पर भी उसका अस्तित्व बरकरार रहे। प्रवचनों के दौरान बडी संख्या में भक्तांे की मौजूदगी रही।

अवतरणदिवस पर होंगे विविध आयोजन

आचार्यविराग सागर जी महाराज के शिष्य जनसंत विरंजन सागर के 34 वंे अवतरण दिवस के अवसर पर सागर नाका स्थित सदगंुवा जैन मंदिर में शुक्रवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षुल्लकद्वय के सानिध्य में सुबह सात बजे से श्री जी का अभिषेकक, शांतिधारा एवं पूजन होगा। इसके बाद बडे़ बाबा विधान किया जाएगा। वहीं सुबह नौ बजे से प्रवचन होंगे। शाम को सात बजे से महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजकों ने उपस्थित होने अपील की है।

34 वंे अवतरण दिवस पर सागर नाका स्थित सदगंुवा जैन मंदिर में शुक्रवार को अनेक कार्यक्रम होंगे