पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पथरिया: जनपदशिक्षा केंद्र के तत्वावधान में शासकीय एक्सीलेंस स्कूल पथरिया में बटियागढ़ एवं पथरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले नि:शक्त छात्रों का चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एमएलओ की टीम के साथ दमोह से आई डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम नंदलाल सामरथ ने पहुंचकर शिविर का जायजा लिया। बीआरसी धर्मेंद्र चौबे ने बताया कि जांच शिविर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हुए 115 बच्चों को परीक्षण किया गया एवं प्रमाण प्रमाण पत्र तैयार कराए गए। शिविर में ही बच्चों को यात्रा देयक भोजन देयक का नगद भुगतान जनपद शिक्षा केन्द्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीडब्ल्यूएसएन प्रभारी सहित जनपद शिक्षा केंद्र का समस्त स्टॉफ जनशिक्षक मौजूद रहे।